Monday, 9 October 2017

माजुली --असम

 आइये जाने --दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड भारत में 



माजुली  ब्रह्मपुत्र नदी से जुड़ा हुआ एक बहुत ही सुन्दर द्वीप  है। असम के सबसे लोकप्रिय  शहर गुवाहाटी से  मात्रा 300 किलोमीटर दूर है।माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी का द्वीप होने के कारन पूरी दुनिया में विख्यात हैं।  यह जोरहट से सिर्फ 20 किमी दूर है और नाव के जरिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां के धर्म और संस्कृति के कारण ही संभव हम माजुली को इतना खूबसूरत देख पाते हैं  यहां की सामाजिक सांस्कृतिक संस्था सतरा इस द्वीप की जीवनरेखा है। माजुली भारत का एक प्रमुख शास्त्रीय नृत्य सत्तरिया का भी गढ़ है। यहाँ सतरा सामाजिक-धार्मिक संस्थाएं है, जहां असम के अग्रणीय धार्मिग गुरु श्रीमंत शंकरदेव के नए वैष्णव धर्म के बारे में शिक्षा दी जाती है। इन सतरों को देखे बिना माजुली की यात्रा अधूरी ही मानी जाएगी।ठंड का मौसम काफी आरामदायक होता है और माजुली घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता है।तभी सबसे ज्यादा पर्यटक ठण्ड में आते  हैं। 





No comments:

Post a Comment