Sunday, 24 September 2017

नैनीताल--उत्तराखंड

नैनीताल--उत्तराखंड 



नैनीताल झील एक प्राकृतिक झील है। यह झील भारत के उत्तराखंड राज्य के नैनीताल शहर में स्थित है। अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जह विश्व प्रसिद्ध है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 1,937 मीटर है। सम्पूर्ण झील 1,410 मीटर लम्बी, 445 मीटर चौड़ी, 26 मीटर गहरी है।यह पर कई झीलें है -मल्लीताल, तल्लीताल आदि 
इस सुंदर झील में नौकायन का आनंद लेने के लिए लाखों देशी-विदेशी पर्यटक यहां आते हैं। झील के पानी में आसपास के पहाड़ों का प्रतिबिंब दिखाई पड़ता है। रात के समय जब चारों ओर बल्बों की रोशनी होती है तब तो इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है। झील के उत्‍तरी किनारे को मल्‍लीताल और दक्षिणी किनारे को तल्‍लीताल करते हैं। यहां एक पुल है जहां गांधीजी की प्रतिमा और पोस्‍ट ऑफिस है। यह विश्‍व का एकमात्र पुल है जहां पोस्‍ट ऑफिस है। इसी पुल पर बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड और रेलवे आरक्षण काउंटर भी है। झील के दोनों किनारों पर बहुत सी दुकानें और विक्रय केंद्र हैं जहां बहुत भीड़भाड़ रहती है। नदी के उत्तरी छोर पर नैना देवी मंदिर है। सर्दी के मौसम में वहा  का नज़ारा कुछ इस तरह का हो जाता है जो बहुत खूबसूरत होता हैं। 


No comments:

Post a Comment